Tuesday, October 20th, 2026

एक फरवरी से प्रयास कोविड केयर सेंटर होगा बंद, मरीज होंगे लालपुर में शिफ्ट

रायपुर
गुढि?ारी में स्थित प्रयास कोविड केयर सेंटर को राज्य सरकार एक फरवरी से बंद करने जा रही है और यहां इलाज के भर्ती मरीजों को लालपुर कोविड सेंटर में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभी वर्तमान में प्रयास कोविड सेंटर में 15 मरीजों का इलाज चल रहा है और उनकी देखरेख और इलाज के लिए 10 चिकित्सा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। राजधानी रायपुर में फिलहाल कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज एम्स, आंबेडकर अस्पताल और लालपुर सेंटर में किया जा रहा है। पिछले पांच महीने में प्रयास कोविड सेंटर में 740 मरीज भर्ती हुए थे जिनमें से 725 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।

प्रयास सेंटर के प्रभारी नरेश साहू ने बताया कि कोविड सेंटर के स्वस्थ्य कर्मियों ने 150 दिनों तक बिना कोई अवकाश लिए लगातार काम मरीजों की देखभाल में लगे रहे इसी के चलते यहां से शत-प्रतिशत मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौट पाए हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने की वजह से सेंटर खाली रहता है ऐसी स्थिति में जिला स्वास्थ्य विभाग ने प्रयास सेंटर को 31 जनवरी के बाद बंद करने का फैसला लिया है और अभी जिन 15 मरीजों का इलाज किया जा रहा है उन्हें एक फरवरी से लालपुर में स्थित कोविड सेंटर में शिफ्ट कर दिया जाएगा। लालपुर कोविड सेंटर में कोरोना मरीजों के लिए 100 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। सभी में आक्सीजन समेत क्रिटिकल केयर की सुविधाएं उपलब्ध है। यहां पर 900 से अधिक संक्रमित मरीजों को स्वस्थ कर डिस्चार्ज किया जा चुका है। वर्तमान में सेंटर में 24 मरीजों का इलाज चल रहा है।

 

Source : Agency

पाठको की राय